BREAKING

CG News:-वन विभाग में बड़ा प्रमोशन: 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

CG News:-छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए 22 डिप्टी रेंजर (उप वन क्षेत्रपाल) को रेंजर (वन क्षेत्रपाल) के पद पर पदोन्नत किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अधिकारियों को उच्च पद पर पदस्थ किया गया है। इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।

पदोन्नति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को रेंजर के पद पर नियुक्त करते हुए नियमानुसार आगामी पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभागीय आदेश के बाद सभी पदोन्नत अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

वन विभाग में यह पदोन्नति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इससे विभाग के फील्ड प्रबंधन, वन संरक्षण कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। रेंजर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी वन क्षेत्रों की निगरानी, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई पर नियंत्रण तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम होती है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के साथ ही 22 पदोन्नत अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है। संबंधित अधिकारी विभागीय निर्देशों के अनुसार नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

CG News:-देखें लिस्ट –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *