Chhattisgarh Weather Today:-अगले 96 घंटे छत्तीसगढ़ पर बारिश का बड़ा खतरा! कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Weather Today:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून पूरी रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में भी सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते मध्य भारत सहित छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
Chhattisgarh Weather Today:-तापमान में आई गिरावट, लोगों को मिली राहत
रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शनिवार को जहां रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Chhattisgarh Weather Today:-रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Chhattisgarh Weather Today:-इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा), मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Chhattisgarh Weather Today:-इन जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Chhattisgarh Weather Today:-लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।
