Instagram Update:-अब पुरानी Instagram पोस्ट भी होगी नई! बिना डिलीट किए बदल सकेंगे गाना, लाइक्स-कमेंट्स रहेंगे सुरक्षित

Instagram Update:-इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। अब लोग अपनी पहले से पोस्ट की गई फोटो या वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक बिना पोस्ट डिलीट किए बदल सकेंगे।
पहले अगर किसी पोस्ट का गाना बदलना होता था, तो पूरी पोस्ट हटाकर दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी। इससे पोस्ट पर मिले लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और व्यूज भी खत्म हो जाते थे। लेकिन अब Replace Audio फीचर की मदद से ऐसा नहीं होगा।
इस नए फीचर से पोस्ट पर मिले सभी लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पहले की तरह सुरक्षित रहेंगे। यूजर्स सिर्फ गाना बदलकर अपनी पुरानी पोस्ट को नए ट्रेंडिंग म्यूजिक के साथ अपडेट कर सकेंगे।
Instagram Update:-ऐसे बदलें पोस्ट का गाना
- जिस पोस्ट का गाना बदलना है, उसे खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिए गए मेन्यू पर टैप करें।
- Edit विकल्प चुनें।
- Replace Audio पर क्लिक करें।
- म्यूजिक लाइब्रेरी से नया गाना चुनें और सेव कर दें।
यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि अब वे बदलते ट्रेंड के अनुसार अपनी पुरानी पोस्ट को भी अपडेट कर सकेंगे, बिना उसकी रीच या एंगेजमेंट खोए।
