छत्तीसगढ़

CG Weather:-छत्तीसगढ़ में मानसून का ‘मेगा अटैक’! अगले 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-येलो चेतावनी

CG Weather:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रायगढ़ में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर, पेंड्रा में 12 सेंटीमीटर, जबकि पुसौर और तमनार में 10-10 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कई इलाकों में पानी भर गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

CG Weather:-आज रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather:-क्यों हो रही है लगातार बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के ऊपर कई सक्रिय मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। मानसून द्रोणिका, मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी से सक्रिय नमी के कारण पूरे प्रदेश में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। इसी वजह से कई इलाकों में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

CG Weather:-इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव समेत कई जिलों में तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

CG Weather:-येलो अलर्ट वाले जिले

सुकमा, महासमुंद, कबीरधाम, मुंगेली सहित कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather:-लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • तेज बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करने से बचें।
  • बिजली चमकने के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें।
  • प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *