Chhattisgarh Medical News:-स्वास्थ्य मंत्री के बड़े संकेत: UG बॉन्ड खत्म, PG बॉन्ड 1 साल करने की तैयारी, JDA की कई मांगों पर बनी सहमति

Chhattisgarh Medical News:-छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स और जूनियर डॉक्टरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को उनके सामने रखा। बैठक में सबसे अहम मुद्दा एमबीबीएस (UG) बॉन्ड, पीजी बॉन्ड, स्टाइपेंड और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े नियमों का रहा।
JDA रायपुर के अध्यक्ष डॉ. पीयूष पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों को लंबे समय से कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जिन विषयों पर तत्काल निर्णय संभव है, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE:- जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -रमेन डेका
Chhattisgarh Medical News:-UG बॉन्ड खत्म करने की तैयारी
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने संकेत दिए कि अगले शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस छात्रों के लिए लागू UG बॉन्ड समाप्त करने की दिशा में सरकार सकारात्मक निर्णय ले सकती है। यदि ऐसा होता है तो सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Chhattisgarh Medical News:-PG बॉन्ड दो साल से घटाकर एक साल करने पर सहमति
बैठक के दौरान पीजी डॉक्टरों के लिए लागू दो वर्षीय बॉन्ड अवधि को घटाकर एक वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द फैसला लिया जाएगा।
Chhattisgarh Medical News:-प्रॉपर्टी मॉर्गेज नियम में भी मिल सकती है राहत
प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के दौरान संपत्ति बंधक (प्रॉपर्टी मॉर्गेज) की अनिवार्यता का मुद्दा भी उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। निर्णय होने पर प्रवेश प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल हो सकती है।
Chhattisgarh Medical News:-स्टाइपेंड बढ़ाने का भी मिला भरोसा
एमबीबीएस इंटर्न्स, पीजी रेजिडेंट्स और सीनियर रेजिडेंट्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। JDA का कहना है कि लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
Chhattisgarh Medical News:-17 सूत्रीय मांगों पर सरकार करेगी चरणबद्ध कार्रवाई
बैठक में JDA ने सेवा शर्तों, प्रशिक्षण व्यवस्था, बॉन्ड नीति, स्टाइपेंड, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़े 17 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का परीक्षण कर चरणबद्ध तरीके से आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Chhattisgarh Medical News:-JDA ने जताया आभार
बैठक के बाद JDA छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। संगठन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस निर्णय लेकर प्रदेश के हजारों मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स और रेजिडेंट डॉक्टरों को राहत मिलेगी।

साथ ही JDA ने स्पष्ट किया कि जब तक 17 सूत्रीय मांगों का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक संगठन चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों के हितों के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
