छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News Today:-CM साय का मेगा एजेंडा: शाला प्रवेशोत्सव से गौ सेवा तक कई बड़े कार्यक्रम, ग्राम पंचायतों में आज विकास की ‘महासभा’, राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’

Chhattisgarh News Today:-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक से होगी। इसके बाद वे दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में हिस्सा लेंगे, जहां नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Chhattisgarh News Today:-जामगांव में होगा राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव

दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और पहली बार स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों में नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता और नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Chhattisgarh News Today:-प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAM-G)’ के क्रियान्वयन, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। ग्राम सभाओं में पंचायत स्तर की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी और बैठक की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि यह मिशन 1 जुलाई से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और बुनियादी विकास कार्यों को गति देना है।

Chhattisgarh News Today:-‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रीय सम्मान

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामनामी समुदाय की आस्था, संस्कृति और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जताते हुए निर्देशक भरतबाला गणपति और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का गौरवशाली प्रतीक है और यह सम्मान राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *