देश-विदेश

Fuel Price Hike:-पाकिस्तान में महंगाई का नया वार! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब 323.30 रुपये लीटर तक पहुंचा ईंधन

Fuel Price Hike:-पाकिस्तान की जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने 11 जुलाई से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 13.18 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 13.80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

अब पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 310.71 पाकिस्तानी रुपये और हाई-स्पीड डीजल 323.30 पाकिस्तानी रुपये में मिलेगा। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के कारण यह फैसला लिया गया है।

Fuel Price Hike:-11 जुलाई से लागू हुई नई दरें

नई कीमतें 11 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। इससे पहले भी सरकार कई बार ईंधन की कीमतों में बदलाव कर चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों, परिवहन और जरूरी वस्तुओं की लागत पर पड़ने की आशंका है।

Fuel Price Hike:-IMF की शर्तों का दिख रहा असर

सरकार ने 1 जुलाई से क्लाइमेट सपोर्ट लेवी को बढ़ाकर 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कर दिया है। हालांकि पेट्रोलियम लेवी में मामूली कटौती की गई है, लेकिन कुल टैक्स का बोझ अभी भी काफी अधिक बना हुआ है।

फिलहाल हाई-स्पीड डीजल पर करीब 80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी वसूली जा रही है, जबकि पेट्रोल पर 70 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी के साथ 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर क्लाइमेट सपोर्ट लेवी भी लागू है।

Fuel Price Hike:-एक लीटर पर 100 रुपये तक टैक्स

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हाई-स्पीड डीजल पर कुल टैक्स और शुल्क मिलाकर करीब 101 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर वसूले जा रहे हैं। वहीं पेट्रोल पर यह बोझ करीब 95 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है। इसमें कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और अन्य शुल्क शामिल हैं।

Fuel Price Hike:-रिकॉर्ड स्तर से अभी भी नीचे हैं कीमतें

हालिया बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल अप्रैल में बने अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। अप्रैल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के दौरान पाकिस्तान में ईंधन के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *