CG Police Promotion:-छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया आदेश, पोस्टिंग का इंतजार

CG Police Promotion:-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। विभाग के 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए सभी अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन्हें इंस्पेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
हालांकि, फिलहाल केवल पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। पदस्थापना (पोस्टिंग) आदेश अलग से जारी किया जाएगा, जिसके बाद यह तय होगा कि किस अधिकारी को किस जिले या इकाई में तैनाती मिलेगी।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को विभागीय प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे विभिन्न जिलों और इकाइयों में इंस्पेक्टर स्तर के रिक्त पदों को भरने में भी मदद मिलेगी तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग मिलेगा।
CG Police Promotion:-पदोन्नत अधिकारियों की पूरी सूची विभाग द्वारा जारी आदेश में शामिल की गई है।



