छत्तीसगढ़

Political Meeting:-रायपुर में हुई खास मुलाकात: CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, बस्तर कला की भेंट बनी आकर्षण

Political Meeting:-राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल थावरचंद गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर की समृद्ध कला और संस्कृति का प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

Political Meeting:-बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों के साथ-साथ जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और आत्मीय चर्चा हुई। यह मुलाकात शिष्टाचार के साथ-साथ आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *