Sports

Historic Win:-सेना के जवानों का कमाल! लक्ष्य-उज्ज्वल ने वर्ल्ड रोइंग कप में रच दिया इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Historic Win:-भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित 2026 वर्ल्ड रोइंग कप III में भारतीय सेना के दो जवान लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने देश के लिए इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रोइंग कप का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया।

दोनों खिलाड़ियों ने लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मिनट 26.09 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने हांगकांग (6:27.14) और नीदरलैंड (6:27.36) की मजबूत जोड़ियों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


Historic Win:-भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

यह पहली बार है जब भारत ने वर्ल्ड रोइंग कप में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रोइंग प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है और वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों की बड़ी परीक्षा मानी जाती है।


Historic Win:-भारतीय सेना की मेहनत लाई रंग

इस जीत को खास बनाने वाली बात यह है कि लक्ष्य और उज्ज्वल दोनों भारतीय सेना के जवान हैं।

ल्यूसर्न में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के 18 खिलाड़ियों में 17 भारतीय सेना और 1 खिलाड़ी भारतीय नौसेना से हैं। यह भारतीय सेना द्वारा वर्षों से खिलाड़ियों को दी जा रही विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और बेहतर सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा है।


Historic Win:-सेना ने जताया गर्व

आर्मी रोइंग नोड के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रामकृष्णन ने कहा कि यह भारतीय रोइंग के इतिहास का सबसे बड़ा पल है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का नतीजा है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *