Apple Price Hike:-Apple का बड़ा झटका! भारत में ₹1 लाख तक महंगे हुए MacBook, अब iPhone भी कर सकता है जेब ढीली

Apple Price Hike:-अगर आप नया MacBook, iPad या iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। भारत में कुछ MacBook मॉडल अब ₹1 लाख तक महंगे हो गए हैं, जबकि iPad की कीमतों में भी करीब ₹40 हजार तक का इजाफा हुआ है।
कंपनी के मुताबिक, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसी वजह से Apple को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
READ MORE:- ईरान जाने का प्लान है? पहले पढ़ लें भारतीय दूतावास की नई चेतावनी, अगली सूचना तक यात्रा से रहें दूर
Apple Price Hike:-भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत अब ₹79,900 हो गई है, जो पहले ₹69,900 थी। वहीं MacBook Air और MacBook Pro के कई मॉडल भी 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं।
सिर्फ MacBook ही नहीं, iPad Air और iPad Pro की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। कुछ मॉडल अब पहले की तुलना में लगभग ₹40 हजार अधिक कीमत पर मिल रहे हैं।
फिलहाल Apple ने iPhone की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए आने वाले समय में iPhone भी महंगा हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, AI सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की भारी मांग के कारण पूरी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री दबाव में है। इसका असर सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि अन्य स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट कंपनियों पर भी पड़ सकता है।
Apple की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
