देश-विदेश

Indian Embassy:-ईरान जाने का प्लान है? पहले पढ़ लें भारतीय दूतावास की नई चेतावनी, अगली सूचना तक यात्रा से रहें दूर

Indian Embassy:-मिडिल ईस्ट में हालात पहले से बेहतर होने के बावजूद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने साफ कहा है कि अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा पूरी तरह टालें।

Embassy of India in Tehran issues advisory: Indian nationals are advised to continue to avoid all non-essential travel to Iran until further notice.

Indian citizens presently residing in Iran, as well as those who may be required to travel to Iran for unavoidable functional… pic.twitter.com/yZyKfg0oKP— ANI (@ANI) June 25, 2026

दूतावास के अनुसार, जिन लोगों का बेहद जरूरी काम है और उन्हें ईरान जाना ही पड़े, वे पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ यात्रा करें। वहीं, जो भारतीय पहले से ईरान में रह रहे हैं, उन्हें भी बिना जरूरत यात्रा नहीं करने और हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दी गई है।

Indian Embassy:-भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने और आपातकालीन संपर्क नंबर अपने पास रखने को कहा है। साथ ही केवल विश्वसनीय समाचार स्रोतों से ही स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेने और स्थानीय प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

दूतावास का कहना है कि सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन फिलहाल किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा। इसलिए पहले जारी की गई सावधानियां अभी भी लागू रहेंगी।

आपातकालीन स्थिति में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर:
– +989128109115
– +989128109109
– +989128109102
– +989932179359

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *