Political News:-Birthday Wish या इस्तीफे की मांग? जंतर-मंतर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिला सबसे अनोखा ‘गिफ्ट

Political News:-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी अलग अंदाज में बधाई दी।
अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर सफेद बोर्ड पर लिखा, “Happy Birthday Dharmendra Pradhan, Please Resign!” इसके बाद उन्होंने कहा कि जन्मदिन के उपहार के रूप में वह शिक्षा मंत्री को “रेजिग्नेशन लेटर” दे रहे हैं और उनसे उस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
Happy Birthday @dpradhanbjp, please resign! pic.twitter.com/djLcewkQch— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 25, 2026
READ MORE:- जलाशय में मस्ती करते दिखे 13 गजराज, VIDEO देख लोग बोले- ये है जंगल का असली वाटर पार्क
दरअसल, नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर CJP पिछले छह दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात उठा रहे हैं।
Political News:-वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Birthday wishes to Union Minister Shri Dharmendra Pradhan Ji. He is making commendable efforts towards the implementation of the National Education Policy, which seeks to make India a hub for knowledge, learning and innovation. Praying for his long and healthy life.@dpradhanbjp— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2026
अभिजीत दीपके ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के सामने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने CJP के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सवाल उठाए।
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी घोषणा की है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जवाब नहीं देती, तो वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
