उत्तरप्रदेश
UP Politics:-यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल: चुनावी तैयारी के बीच नई टीम घोषित, नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

UP Politics:-आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने 46 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से यह नई टीम घोषित की है।
UP Politics:-पार्टी की ओर से जारी सूची में विभिन्न पदों पर नेताओं की नियुक्ति की गई है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक स्तर पर यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा की नई टीम की पूरी सूची जारी कर दी गई है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर उत्साह का माहौल है।




