इकॉनमी

Flight Ticket Price Hike Alert :-हवाई सफर का सपना पड़ सकता है महंगा! टिकट कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी के संकेत

Flight Ticket Price Hike Alert :-आने वाले समय में हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिंजी की एक रिपोर्ट के अनुसार जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण एयर टिकट 25% तक महंगे हो सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी भी हवाई टिकट की कुल कीमत का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा केवल ईंधन खर्च का होता है। ऐसे में जेट फ्यूल के दाम बढ़ने से एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक दुनिया में जेट फ्यूल की सप्लाई पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। खाड़ी और एशियाई देशों से होने वाली आपूर्ति में कमी, भू-राजनीतिक तनाव और कई देशों द्वारा ईंधन निर्यात पर लगाई गई रोक ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

Flight Ticket Price Hike Alert :-मैकिंजी का अनुमान है कि जेट फ्यूल का ‘क्रैक स्प्रेड’ 2026 में 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकता है, जबकि यह सामान्यतः 20 डॉलर प्रति बैरल या उससे कम रहता है। इससे एयरलाइंस की परिचालन लागत में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हालांकि हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर करीब 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जिससे फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य होने तक जेट फ्यूल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ऐसे में आने वाले महीनों में हवाई यात्रा का खर्च बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है और यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए पहले से अधिक बजट तैयार रखना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *