Sports Legacy:-पिता ‘टाइगर’ की विरासत को मिला सलाम! विंचेस्टर कॉलेज में सैफ अली खान ने किया भावुक सम्मान, गूंजा भारतीय क्रिकेट का गौरव

Sports Legacy:-बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan ने यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित Winchester College में अपने पिता और भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान Mansoor Ali Khan Pataudi (टाइगर पटौदी) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज के ऐतिहासिक क्रिकेट पवेलियन ‘हंटर टेंट’ में आयोजित समारोह के दौरान सैफ ने टाइगर पटौदी के सम्मान में स्थापित स्मारक पट्टिका (Commemorative Plaque) का अनावरण किया।
यह विशेष आयोजन कॉलेज के वार्षिक उत्सव ‘वाइकहम डे’ के तहत हुआ, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, शिक्षक और खेल प्रेमी शामिल हुए। समारोह ने न केवल टाइगर पटौदी की क्रिकेट उपलब्धियों को याद किया बल्कि भारत और ब्रिटेन के बीच खेल संबंधों की मजबूत विरासत को भी सम्मान दिया।
READ MORE:- घर-घर लगेगा ‘सुपोषण का पहरेदार’ मुनगा! कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शुरू होगा जनआंदोलन
Sports Legacy:-सैफ हुए भावुक, बोले- यहीं से शुरू हुआ था पिता का क्रिकेट सफर
सैफ अली खान ने कहा कि विंचेस्टर कॉलेज वह स्थान है जहां उनके पिता के क्रिकेट करियर की असली नींव रखी गई थी। उन्होंने बताया कि टाइगर पटौदी हमेशा इस संस्थान को प्यार, दोस्ती और जीवन मूल्यों की पाठशाला के रूप में याद करते थे। परिवार के लिए यह सम्मान गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है।
Sports Legacy:-टाइगर पटौदी: जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट की सोच
विंचेस्टर कॉलेज के वार्डन सर रिचर्ड स्टैग ने टाइगर पटौदी को क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि स्कूल के दिनों में ही पटौदी ने एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था और आगे चलकर भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी।
केवल 21 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले टाइगर पटौदी को भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास और आक्रामक सोच लाने का श्रेय दिया जाता है। उनका योगदान आज भी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
