क्राइम

Crime News:-रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली भिलाई की युवती की लाश, साथी रातों-रात फरार! राजनांदगांव में रहस्यमयी मौत से सनसनी

Crime News:-24 वर्षीय मुस्कान तिवारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Crime News:-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में भिलाई निवासी 24 वर्षीय युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती के साथ रिसॉर्ट में ठहरे उसके साथी सुबह होने से पहले ही वहां से गायब हो गए।

जानकारी के मुताबिक मुस्कान तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। सुबह करीब 8 बजे रिसॉर्ट कर्मचारियों को उसकी जानकारी मिली। युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया, क्योंकि युवती के साथ आए अन्य लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर घटना की रात रिसॉर्ट में क्या हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इसलिए पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। रिसॉर्ट के कर्मचारियों, प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Crime News:-एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुस्कान तिवारी की मौत एक हादसा थी, आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है? वहीं उसके साथ आए लोगों का अचानक फरार होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *