छत्तीसगढ़

Sant Gadge Baba 150Jayanti:-गाडगे बाबा के नाम पर विकास की सौगात: CM साय ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 42 करोड़ की सड़कों समेत कई बड़े ऐलान

Sant Gadge Baba 150Jayanti:-संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बोदरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए स्वच्छता, सेवा तथा मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 42 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और इन परियोजनाओं से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने अपना पूरा जीवन समाज सुधार, स्वच्छता और मानव सेवा को समर्पित किया। उन्होंने समाज में फैली छुआछूत, अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर लोगों को जागरूक किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

Sant Gadge Baba 150Jayanti:-समाजों के लिए भवन और जमीन की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाजों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

घोषणाराशि/सुविधा
कन्नौजे रजक समाज सामुदायिक भवन60 लाख रुपये
संत गाडगे भवन के लिए भूमि25 डिसमिल
सन्नडय कुर्मी समाज भवन60 लाख रुपये
वर्मा समाज भवन20 लाख रुपये
धमनी-चकरभाठा मिडिल स्कूलहाई स्कूल में उन्नयन
बोदरी एयरपोर्ट क्षेत्रखेल मैदान उपलब्ध कराने की घोषणा
जोरा तालाबसौंदर्यीकरण कार्य

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान युवाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *