Bollywood News:-“पहले हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं…” रवीना टंडन पर अक्षय कुमार का मजेदार बयान वायरल, 22 साल बाद फिर दिखेगी सुपरहिट जोड़ी

Bollywood News:-बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार Akshay Kumar और Raveena Tandon एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म Welcome To The Jungle के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर ऐसा मजेदार बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE:- TMC में बगावत के बीच ममता को कोर्ट से झटका, रितब्रता की कुर्सी पर फिलहाल नहीं चली रोक
Bollywood News:-अक्षय ने सुनाया पुराना किस्सा
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि इतने वर्षों में रवीना टंडन में क्या बदलाव आया है, तो उन्होंने सबसे पहले उनकी प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की।
अक्षय ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूर्यास्त होने में केवल 25-30 मिनट बाकी थे। सेट से ग्रीन रूम काफी दूर था और रवीना को जल्दी से कॉस्ट्यूम बदलकर वापस आना था। ऐसे में उन्होंने समय बचाने के लिए जनरेटर वैन में ही कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग के लिए तैयार होकर लौट आईं। अक्षय ने कहा कि यह उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट का बड़ा उदाहरण है।
Bollywood News:-“पहले हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं”
अपनी बात खत्म करते हुए अक्षय ने हंसते हुए कहा,
“एक चीज और बदली है… पहले वो हीरोइन थीं, अब वो हीरोइन की मां हैं।”
अक्षय का इशारा रवीना की बेटी Rasha Thadani की ओर था, जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। यह टिप्पणी सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
Bollywood News:-लंबे समय बाद फिर साथ दिखेगी हिट जोड़ी
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती थी। दोनों ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब करीब दो दशक से अधिक समय बाद दोनों एक बार फिर Welcome To The Jungle में साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
Bollywood News:-फिल्म में सितारों की भरमार
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का बड़ा पैकेज मानी जा रही है।
Bollywood News:-सोशल मीडिया सम्वाद की नजर
अक्षय कुमार का यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था, लेकिन इससे एक बात साफ है कि रवीना टंडन आज भी इंडस्ट्री में अपनी प्रोफेशनलिज्म और दमदार मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। वहीं, फैंस 90 के दशक की इस सुपरहिट जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
