छत्तीसगढ़

Raipur News:-भीषण गर्मी का असर: 2 दिन के लिए बंद रहेगा नंदनवन जंगल सफारी!

Raipur News:-छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा का असर अब वन्य प्राणियों पर भी दिखाई देने लगा है। इसी को देखते हुए नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को 28 और 29 मई 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

Raipur News:-वन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के कारण वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में जानवरों की सुरक्षा और देखभाल को प्राथमिकता देते हुए दो दिनों के लिए सफारी को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

अब इन दो दिनों तक पर्यटक जंगल सफारी की सैर और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे। विभाग ने आम लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

“जानवरों की सुरक्षा पहले” — गर्मी ने रोकी जंगल सफारी की रफ्तार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *