Bakrid Holiday:-सरकार ने बदली बकरीद की तारीख! अचानक बदल गया छुट्टी का दिन, नया आदेश जारी

Bakrid Holiday:-Chhattisgarh सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले राज्य सरकार ने 27 मई 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया गया है।

Bakrid Holiday:-सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, वर्ष 2026 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। नई अधिसूचना के बाद अब पूरे प्रदेश में 28 मई को सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और अन्य शासकीय संस्थान बंद रहेंगे।
READ MORE:- सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों के लिए छुट्टी की तारीख स्पष्ट हो गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को संशोधित आदेश के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
