रायपुर

Raipur News :-44°C की तपिश बनी ‘बिजली बम’! रायपुर के कोटा में ट्रांसफॉर्मर ऐसे फटा जैसे छूट रहे हों पटाखे, VIDEO ने बढ़ाई चिंता

Raipur News :-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब आम लोगों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को कोटा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक तेज धमाकों के साथ फट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर से लगातार पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं।

Raipur News :-घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती गर्मी और एसी-कूलर के अत्यधिक उपयोग से बिजली ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड बढ़ गया है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही इलाके में बार-बार बिजली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक तापमान में ट्रांसफॉर्मर का ऑयल तेजी से गर्म होता है, जिससे शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने राजधानी की बिजली व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी रायपुर के कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट और आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अब सवाल यह है कि क्या रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शहर की बिजली व्यवस्था को ‘ओवरहीट’ कर रही है? और क्या आने वाले दिनों में ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *