राजनीति

Rajya Sabha Election:-राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा, दिल्ली की सियासत में बड़े फेरबदल के संकेत, 18 जून को 26 सीटों पर वोटिंग

Rajya Sabha Election:-देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 18 जून को होने वाली वोटिंग में कई बड़े नेताओं की सियासी परीक्षा होगी, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा समेत कई दिग्गज सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे, वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन चुनावों के बाद राज्यसभा का राजनीतिक गणित बदल सकता है और कई दलों की ताकत में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।

Rajya Sabha Election:-किन राज्यों में होंगे चुनाव?
आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटें, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटें, झारखंड में 2 सीटें, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 1-1 सीट पर मतदान होगा।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़े चेहरों को दोबारा सदन भेजने की तैयारी में जुट गई हैं। पंजाब चुनाव को देखते हुए रवनीत सिंह बिट्टू को फिर मौका मिलने की चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *