क्राइम
Crime News:-भाजपा नेत्री ने खोले कारोबारी के काले राज! निवेश के नाम पर बढ़ीं नजदीकियां, फिर रेप और करोड़ों की ठगी का आरोप

Crime News:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के कारोबारी संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि आरोपी ने पहले माइनिंग बिजनेस में मोटे मुनाफे का सपना दिखाया, फिर भरोसे का फायदा उठाकर दिल्ली में दुष्कर्म किया।
Crime News:-इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि कारोबारी ने करीब ₹2.5 करोड़ रुपए अलग-अलग माध्यमों से लिए और बाद में पैसे वापस मांगने पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजैक्शन खंगाल रही है, जबकि आरोपी की तलाश में झारखंड तक दबिश दी गई है।