क्राइम

WhatsApp Scam:-प्रधानमंत्री मोदी की अपील के नाम पर WhatsApp ठगी! लॉकडाउन PDF खोलते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

WhatsApp Scam:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोल-डीजल बचाने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील के बाद साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। ठग अब WhatsApp पर फर्जी लॉकडाउन और इमरजेंसी आदेश के नाम से मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दिनों लोगों को अनजान नंबरों से “WAR LOCKDOWN NOTICE.pdf” या “Emergency Lockdown Order” जैसे नाम वाली फाइलें भेजी जा रही हैं। ये फाइलें देखने में सरकारी आदेश जैसी लगती हैं, लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति इन्हें खोलता है, उसका फोन हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में लोगों के बैंक खातों से पैसे तक गायब हो चुके हैं।

WhatsApp Scam:-कैसे हो रही है ठगी?

ठग WhatsApp पर फर्जी PDF, लिंक और APK फाइल भेजते हैं।

  • PDF पर क्लिक करते ही यूजर किसी संदिग्ध वेबसाइट पर पहुंच जाता है।
  • वहां लोगों से मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल या OTP जैसी जानकारी मांगी जाती है।
  • कुछ मामलों में APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है।
  • APK इंस्टॉल होते ही फोन का कंट्रोल साइबर अपराधियों के पास पहुंच सकता है।

WhatsApp Scam:-किन बातों का रखें ध्यान?

साइबर ठगी से बचने के लिए ये सावधानियां जरूरी हैं —

अनजान नंबर से आए PDF, लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।
WhatsApp पर आने वाले सरकारी आदेशों की पुष्टि ऑफिशियल वेबसाइट से करें।
फोन में “Unknown Sources” ऑप्शन बंद रखें।
किसी भी लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी या OTP शेयर न करें।
संदिग्ध APK फाइल कभी इंस्टॉल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *