Diplomatic Friendship:-रोम में दिखी मोदी-मेलोनी की खास दोस्ती: साथ में डिनर, एक ही कार में घूमे कोलोसियम, PHOTOS वायरल

Diplomatic Friendship:-भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और फिर दुनिया की मशहूर ऐतिहासिक धरोहर Colosseum घूमने गए। इस दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
READ MORE:- नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर करने और कोलोसियम घूमने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
वहीं जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा – “Welcome to Rome, my friend.” इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे “डिप्लोमैटिक फ्रेंडशिप” और “पावर सेल्फी” का नाम दिया।
Diplomatic Friendship:-IMEC कॉरिडोर पर रही खास चर्चा
बैठक में भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर खास फोकस रहा। यह बड़ा प्रोजेक्ट भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को व्यापार और कनेक्टिविटी के जरिए जोड़ने की योजना है। माना जा रहा है कि इससे भारत और यूरोप के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी।

Diplomatic Friendship:-भारत-इटली व्यापार तेजी से बढ़ा
रिसर्च के अनुसार, इटली इस समय यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं इटली से भारत में निवेश भी लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों ने 2029 तक व्यापार को 20 बिलियन यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Diplomatic Friendship:-FAO मुख्यालय भी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान Food and Agriculture Organization (FAO) मुख्यालय भी जाएंगे। यहां वैश्विक खाद्य सुरक्षा और कृषि सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और मेलोनी की तस्वीरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं और लोगों को दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।