बिलासपुर

Crime News:-MDMA ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब, कार में ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Crime News:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एमडीएमए ड्रग्स बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और एक कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 12 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

Crime News:-पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक नशीला पदार्थ लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे ड्रग्स बेचने के इरादे से वहां पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा के रूप में हुई है, जो चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को देखते हुए पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Crime News:-MDMA क्या है?

एमडीएमए (MDMA) एक खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे युवाओं में पार्टी ड्रग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। देशभर में पुलिस और नारकोटिक्स एजेंसियां इसके खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *