Sports

IPL 2026:-आईपीएल के 18 साल पूरे: चिन्नास्वामी में ऐतिहासिक दिन, RCB ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026:-Indian Premier League (आईपीएल) ने आज अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं। 18 अप्रैल 2008 को शुरू हुई इस दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium से हुआ था, और 18 साल बाद आज फिर वही मैदान एक खास इतिहास का गवाह बना।

आज खेले गए मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Delhi Capitals (DC) आमने-सामने हैं। इस मैच के साथ ही RCB ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

RCB आईपीएल की पहली टीम बन गई है जिसने एक ही मैदान (चिन्नास्वामी स्टेडियम) पर 100 मैच पूरे कर लिए हैं।

IPL 2026:-इस खास मौके पर RCB की टीम अपनी पारंपरिक लाल जर्सी की जगह हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। यह टीम की “ग्रीन इनिशिएटिव” का हिस्सा है, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। खास बात यह है कि यह जर्सी रीसाइकिल्ड मटेरियल से बनाई जाती है।

अगर इतिहास की बात करें, तो आईपीएल का पहला मैच भी इसी दिन 2008 में खेला गया था। उस मुकाबले में Kolkata Knight Riders (KKR) ने RCB को हराया था। उस मैच में Brendon McCullum ने 158 रन की शानदार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था।

आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने पहुंचे और हर रन व विकेट पर स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा।

आईपीएल के 18 साल पूरे होने और RCB के इस रिकॉर्ड ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस दिन को और भी खास बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *