राजनीति

Mahila Aarakshan:-दो-तिहाई बहुमत पर फंसा पेंच! महिला आरक्षण बिल पास होगा या अटकेगा, आज फैसला

Mahila Aarakshan:-लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन अहम विधेयकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को जब इन बिलों को पेश किया गया, तब शुरुआती वोटिंग में सरकार को बड़ा झटका लगा।

सदन में मौजूद 436 सांसदों में से 185 सांसदों ने सरकार के खिलाफ वोट किया। यानी करीब 42% सांसद शुरुआत में ही सरकार के साथ नहीं दिखे। इससे साफ है कि आगे की वोटिंग सरकार के लिए आसान नहीं रहने वाली है।

आज शुक्रवार को इन विधेयकों पर चर्चा पूरी होने के बाद शाम 4 बजे मत विभाजन (वोटिंग) होगी। इस दौरान हर सांसद ‘हां’, ‘ना’ या ‘अनुपस्थित’ के रूप में अपना वोट दर्ज करेगा।

Mahila Aarakshan:-संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत चाहिए। यानी 540 सदस्यों वाली लोकसभा में कम से कम 360 सांसदों का समर्थन जरूरी है। फिलहाल सरकार के पास 293 सांसदों का समर्थन है, इसलिए उसे और वोट जुटाने होंगे।

वहीं विपक्ष भी पूरी ताकत से मैदान में है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने साफ कर दिया है कि उसके करीब 20 सांसद वोटिंग में हिस्सा लेंगे और बीजेपी का समर्थन नहीं करेंगे। अगर विपक्ष एकजुट रहा, तो सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अब सबकी नजरें आज शाम 4 बजे होने वाली वोटिंग पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि ये अहम बिल पास होंगे या अटक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *