Industrial Accident:-वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 पर FIR दर्ज

Industrial Accident:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए बड़े हादसे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में शुरुआती तौर पर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इसी के आधार पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर बीएनएस की धारा 106, 289 और 3-5 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
यह हादसा 14 अप्रैल को हुआ था, जब प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोग घायल हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन के अनुसार, मरने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के थे, जबकि 15 मजदूर दूसरे राज्यों से थे।
READ MORE:- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
Industrial Accident:-घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से भी राहत राशि की घोषणा की गई है। Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इधर, वेदांता प्रबंधन ने भी सहायता राशि का ऐलान किया है। कंपनी मृतकों के परिवार को 35-35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देगी। वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। फिलहाल कई घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में जारी है।
हादसे में इन लोगों की हुई है मौत –

यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
