क्राइम

Crime News:-सड़क किनारे मिली हाईवा चालक की लाश, गांव में दहशत का माहौल

Crime News:-जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरझाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Crime News:परिजनों का कहना:
परिजनों के अनुसार, असुर मरकाम को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से बाहर चला जाता था। इसी वजह से इस बार भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई, क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से गायब रह चुका था।

Crime News:पुलिस जांच जारी:
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



इलाके में माहौल:
इस घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *