Akshaya Tritiya:-अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, आय में होगा जबरदस्त इजाफा

Akshaya Tritiya:-हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को “अबूझ मुहूर्त” कहा जाता है, यानी बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी हर शुभ कार्य किया जा सकता है। ‘अक्षय’ का अर्थ होता है – जो कभी खत्म न हो, इसलिए इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल हमेशा बना रहता है।
READ MORE:- प्रधानमंत्री से मुलाकात में नक्सलवाद समाप्ति पर आभार, बस्तर के समग्र विकास की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत
इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन लोग सोना खरीदते हैं, नए काम की शुरुआत करते हैं और दान-पुण्य करते हैं, जिससे धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Akshaya Tritiya:-इस बार अक्षय तृतीया और भी खास बन रही है क्योंकि इस दिन गजकेसरी योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह एक बेहद शुभ योग है, जो व्यक्ति को सफलता, धन और प्रतिष्ठा दिलाता है। यह योग तब बनता है जब चंद्रमा और गुरु एक-दूसरे के केंद्र स्थान में होते हैं।
Akshaya Tritiya:-किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
| राशि | क्या होगा फायदा |
|---|---|
| मेष राशि | रुके काम पूरे होंगे, करियर में तरक्की, अचानक धन लाभ और नए काम की शुरुआत के लिए बेहतरीन समय |
| तुला राशि | आय के नए स्रोत खुलेंगे, सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में फायदा और संपत्ति खरीदने के योग |
| धनु राशि | सबसे ज्यादा लाभ, आय में वृद्धि, निवेश से फायदा, पदोन्नति और विदेश यात्रा के संकेत |
Akshaya Tritiya:-खास बात:
गजकेसरी योग को “राजयोग” के समान माना जाता है, जो जीवन में उन्नति और आर्थिक मजबूती लाने वाला होता है।
