CRIME NEWS:-होली के दिन बवाल: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

CRIME NEWS:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में होली के दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
READ MORE:- ईरान के नए रक्षा मंत्री की मौत का दावा, तेहरान बोला– इजरायल या अमेरिका का साथ देना सीधा युद्ध माना जाएगा
CRIME NEWS:-क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और घायल व्यक्ति को थाने लेकर आई, जहां वह रिपोर्ट दर्ज करा रहा था।
इसी दौरान जलेश्वर साहू की बेटी ने फोन कर पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले युवक उनके घर के सामने हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी टीम के साथ दोबारा गांव के लिए रवाना हुए।
CRIME NEWS:-रास्ते में मिली क्षतिग्रस्त कार
गांव पहुंचने के रास्ते में पुलिस को निपनिया के पास एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस कार चालक को पूछताछ के लिए थाने ले जा रही थी, तभी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।
CRIME NEWS:-पुलिस टीम पर हमला
पुलिस के मुताबिक, जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथियों ने कार चालक को छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
घटना के दौरान:
- महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की
- आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ी गई
- आरक्षक संतोष मरकाम के साथ मारपीट
- थाना प्रभारी अवनीश पासवान भी धक्का-मुक्की में घायल
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने किसी तरह कार चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी
