BREAKING

BIG NEWS:-हिंदुस्तान यूनिलीवर को पहली बार महिला CEO मिलीं, ट्रेनी से टॉप तक पहुंचीं प्रिया नायर

BIG NEWS:- देश की जानी-मानी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार एक महिला को अपना CEO और MD नियुक्त किया है। प्रिया नायर अब इस पद को संभालेंगी और वे 1 अगस्त 2025 से नई जिम्मेदारी लेंगी। HUL के 90 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी महिला को यह अहम पद सौंपा गया है।

प्रिया नायर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 1995 में HUL में ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत की थी और लगातार मेहनत से आज कंपनी की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी तक पहुंचीं। वे पिछले तीन दशकों से यूनिलीवर के साथ जुड़ी हुई हैं और डव, सनसिल्क, रिन और वैसलीन जैसे कई बड़े ब्रांड्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

BIG NEWS:- फिलहाल प्रिया यूनिलीवर की ब्यूटी एंड वेलबीइंग यूनिट की प्रेसिडेंट हैं। इस भूमिका में वे 20 से ज्यादा देशों में काम कर रही हैं और करीब 13 अरब यूरो के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की देखरेख कर रही हैं।

प्रिया नायर की शिक्षा भी शानदार रही है। उन्होंने 1994 में सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे से MBA किया और बाद में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।

HUL के चेयरमैन नितिन परांजपे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रिया का यूनिलीवर में तीन दशक का अनुभव, उनके नेतृत्व की क्षमता और भारतीय बाजार की गहरी समझ, कंपनी को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

BIG NEWS:- अब सवाल उठ रहा है कि उन्हें CEO के रूप में कितनी सैलरी मिलेगी? हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले CEO रोहित जावा को वित्त वर्ष 2025 में कुल ₹23.23 करोड़ का वेतन मिला था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रिया नायर को भी ₹23 से ₹25 करोड़ सालाना का पैकेज दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *