CG NEWS:-मुख्यमंत्री साय ने ‘काशी के कोतवाल’ के किए दर्शन, राष्ट्र की भलाई के लिए की प्रार्थना

CG NEWS:-काशी (वाराणसी) में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने ‘काशी के कोतवाल’ भगवान काल भैरव की पूजा कर देश की शांति और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने काल भैरव के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर ‘कालभैरवाष्टक’ का पहला श्लोक साझा किया। इस श्लोक का भाव है — “मैं उन भगवान काल भैरव को नमन करता हूं जिनकी सेवा खुद इंद्रदेव करते हैं, जिनके गले में सर्प है, सिर पर चंद्रमा है, जो दयालु हैं और जिन्हें काशी का स्वामी कहा गया है।”
CG NEWS:-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप ने भी मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और प्रदेश की जनता के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
CG NEWS:-दर्शन की झलकियाँ
“कालभैरवाष्टक से शुरुआत कर राष्ट्र और प्रदेश की भलाई की कामना की है। काशी के कोतवाल का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।”
— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय