इंद्रायणी पुल हादसा :- ‘5 लाख में जान का सौदा?’ – संजय राउत का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला

इंद्रायणी पुल हादसा :- क्या हुआ हादसे के दिन?
रविवार को पुणे के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुराना लोहे का पुल अचानक गिर गया। उस समय पुल पर 40-50 लोग मौजूद थे, जो छुट्टी के दिन नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने और सेल्फी लेने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल पहले हिलने लगा और कुछ ही मिनटों में टूटकर बह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की ज़ुबानी:
“पुल में पहले कंपन हुआ, फिर अचानक ढह गया। सब कुछ सिर्फ 5 मिनट में हुआ। कई लोग पानी में बह गए।” – हादसे में बचे एक युवक ने बताया।
इंद्रायणी पुल हादसा :- पुल की स्थिति कैसी थी?
- यह पुल 30 साल पुराना था और लोहे का बना हुआ था।
- जंग लग चुका था और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई थी।
- भारी बारिश के बाद नदी में तेज़ बहाव था, जो हादसे का बड़ा कारण बना।
विपक्ष का आरोप – ‘जान की कीमत सिर्फ 5 लाख?’
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर तीखा हमला किया।
“एक ओर एयर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों को 1 करोड़, वहीं इंद्रायणी में मरे लोगों को सिर्फ 5 लाख? क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं?”
राउत ने सरकार से पूछा –
“जो पुल गिरा, उसके लिए जिम्मेदार कौन है? पहले से पुल की मरम्मत के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर थे, लेकिन पैसा ‘लाडली बहना योजना’ में चला गया। गरीबों की जान की कीमत 5 लाख लगाई जा रही है?”
इंद्रायणी पुल हादसा :- घटना के बाद क्या कर रही सरकार?
कार्रवाई | स्थिति |
---|---|
मुआवजा | मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख |
रेस्क्यू ऑपरेशन | अब भी जारी |
जिम्मेदारी तय | अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं |
विरोध | विपक्ष ने सरकार को घेरा |