World Emoji Day 2025:-आपकी बात का रंगीन चेहरा, जानिए किसने बनाई थी पहली इमोजी और कब शुरू हुआ इसका सफर!

World Emoji Day 2025:-आज 17 जुलाई को पूरी दुनिया वर्ल्ड इमोजी डे मना रही है। इन छोटे-छोटे चेहरों, इशारों और प्रतीकों ने डिजिटल दुनिया में संवाद का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। इमोजी अब सिर्फ मस्ती का ज़रिया नहीं, बल्कि भावनाएं व्यक्त करने की एक अंतरराष्ट्रीय भाषा बन चुकी है।
इमोजी की शुरुआत 1999 में जापान में हुई थी। जापानी डिज़ाइनर शिगेताका कुरिता ने मोबाइल कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए 176 छोटे-छोटे पिक्टोग्राम बनाए, जिन्हें आज पहली इमोजी माना जाता है। इनका मकसद था – बिना शब्दों के भावनाओं और जानकारी को तेज़ी से साझा करना।
READ MORE:- 8 साल बाद GST में सबसे बड़ा बदलाव! PMO ने दी हरी झंडी, अगस्त में बदल सकता है टैक्स का पूरा सिस्टम
World Emoji Day 2025:-इमोजी का चलन इतना तेज़ी से बढ़ा कि 2010 में यूनिकोड कंसोर्टियम ने इसे अपने आधिकारिक मानकों में शामिल कर लिया। इसके बाद Apple, Google, Microsoft, Facebook और WhatsApp जैसी टेक कंपनियों ने इमोजी को अपने सभी प्लेटफॉर्म पर जोड़ना शुरू कर दिया।
2014 में जेरेमी बर्ज ने वर्ल्ड इमोजी डे की शुरुआत की। वो Emojipedia नामक वेबसाइट के संस्थापक हैं, जहां हर इमोजी का मतलब, इतिहास और नए इमोजी की जानकारी दी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि 17 जुलाई की तारीख Apple के कैलेंडर इमोजी पर दिखाई देती है, इसी वजह से इस दिन को चुना गया।
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इमोजी है – खुशी से रोते हुए चेहरे वाला इमोजी (😂)। यह इमोजी कई सालों से टॉप पर बना हुआ है क्योंकि यह हंसी, मजाक और खुशी को सबसे सरलता से व्यक्त करता है। इसके बाद दिल (❤️), थम्ब्स अप (👍), जोर से हंसना (🤣) और किस भेजता चेहरा (😘) जैसे इमोजी आते हैं।
World Emoji Day 2025:-इमोजी अब केवल मजाक या चैटिंग का साधन नहीं रह गए हैं। ये अब इन्क्लूजन और विविधता को भी दर्शाते हैं। आज इमोजी में अलग-अलग त्वचा रंग, जेंडर न्यूट्रल विकल्प, विकलांगता से जुड़ी विशेषताएं और धार्मिक व सांस्कृतिक प्रतीकों को भी शामिल किया जा रहा है। हाल ही में Emoji 16.0 के लिए नए इमोजी जैसे – लाइम, फिंगर हार्ट और ब्लश करता चेहरा प्रस्तावित किए गए हैं।
अब बात करें छत्तीसगढ़ की – तो छत्तीसगढ़ी भाषा में फिलहाल कोई यूनिकोड इमोजी नहीं है। हालांकि इस भाषा को बोलने वालों की संख्या करोड़ों में है, लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ या भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक इमोजी प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।
World Emoji Day 2025:-फिर भी, छत्तीसगढ़ के लोकल डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर WhatsApp स्टिकर और GIF के ज़रिए अपनी पहचान बना रहे हैं। तीजा, हरेली, छेरछेरा जैसे त्योहारों पर आधारित रंग-बिरंगे स्टिकर पैक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब चल रहे हैं। इसमें ‘बढ़िया हवस का?’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ जैसे डायलॉग स्टिकर भी काफी लोकप्रिय हैं।
ये स्टिकर यूनिकोड इमोजी नहीं हैं, बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स से बनाए गए पैक होते हैं, जो लोकल भावनाओं को दर्शाने का प्रयास करते हैं।
इमोजी की यह यात्रा तकनीक, कला और भावनाओं का संगम है, जिसने बिना बोले संवाद को आसान और रंगीन बना दिया है।
