Women Safety:-पुणे में डिलीवरी बॉय पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में

Women Safety:-शहर के शिवाजीनगर इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवक ने सामान देने के दौरान महिला के साथ बदतमीजी की और उसका हाथ पकड़कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना 6 मार्च की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
READ MORE:- गाने ‘टटीरी’ पर बढ़ा विवाद: रैपर बादशाह पर 3 FIR, हरियाणा पुलिस ने बनाई गिरफ्तारी टीम
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, शिवाजीनगर में रहने वाली एक महिला ने मोबाइल ऐप के जरिए घर के लिए सामान ऑर्डर किया था। तय समय पर एक डिलीवरी बॉय सामान लेकर उसके घर पहुंचा।
महिला ने दरवाजा खोलकर पार्सल ले लिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने पानी पीने के बहाने महिला से पानी मांगा। महिला जब पानी देने लगी तो आरोपी ने अचानक महिला का हाथ पकड़ लिया और कहा — “यू आर वेरी ब्यूटीफुल”।
इस हरकत से महिला घबरा गई।
Women Safety:-पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
घटना के समय महिला का बच्चा और सास घर पर मौजूद थे। महिला ने तुरंत अपने पति को इस बारे में बताया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
CCTV में कैद हुआ आरोपी
पुलिस को आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें आरोपी डिलीवरी बॉय दिखाई दे रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Women Safety:-पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
पिछले साल दिसंबर 2025 में पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में भी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
Women Safety:-पुलिस की अपील
पुलिस का कहना है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस में शिकायत करें।
