छत्तीसगढ़

Vijay Diwas : CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

Vijay Diwas : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया है।

साय ने कहा है कि आज के दिन 1971 में भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया। देश सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *