Today Recipe:- बप्पा को लगाएं पुरन पोली का भोग, यहां देखें आसान रेसीपी

Today Recipe:- गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो चुका है, और घरों घर बप्पा विराज चुके हैं। इस त्योहार के मौसम में अच्छे अच्छे पकवान हर घर में बनते हैं। और बप्पा को भोग लगाने के लिए रोज नई-नई वेरायटी बनाई जाती है। कुछ लोग दोनों टाइम भगवान को पूरी खाने की थाली भोग में रखते हैं तो कुछ लोग मिठाई, मोदक का भोग लगाते हैं। आप भी भोग में कुछ नया लगाना चाहते हैं तो इस बार हम आपको महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली की रेसिपी बताएंगे। जो आप बप्पा को भोग लगा सकते हैं।
Read More:- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुशवाहा समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की
सामग्री
चने की दाल (भिगोई हुई)-2 कप
शक्कर – 1 कप
इलायची – आधा चम्मच
गेहूं का आटा – 2 कप
मैदा – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
घी – आवश्यकतानुसार
जायफल – 1 चुटकी

विधि
1- पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुई चने की दाल को कुकर में 1 चम्मच घी और हल्दी के साथ 2-3 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद इसे एक बर्तन में पानी से अलग करके निकाल लें। अब इस उबली दाल को हल्का-हल्का मैश कर लें।
2-अब गैस में एक कढ़ाई में शक्कर और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट शक्कर को पिघलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें मैश किया हुआ दाल डालकर मिक्स कर लें। इसे तब तक पकाएं जब तक एक स्मूथ टेक्सचर वाला पेस्ट न तैयार हो जाए। जब यह पेस्ट बन जाए, तो ठंडा होने के लिए रख दें।
3-इसके बाद पूरन पोली के लिए आटा तैयार करना है। इसके आटे के लिए आपको आटा, मैदा, नमक के साथ थोड़ा घी और पानी की जरूरत होगी। जैसे नॉर्मल आटा गूंथा जाता है, वैसे ही इसे भी इन सभी चीजों की मदद से तैयार कर लें।
4- अब इस आटे को गूंथने के बाद ऊपर से हल्का सा घी लगा दें। अब इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
5- अब इसके बाद सबसे पहले तवा गर्म होने के लिए रख दें अब आटे की लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें दाल की फिलिंग भरके दोबारा बेलें। इसके बाद तवे पर दोनों तरफ से घी की मदद से सेक लें। पूरन पोली सर्व करने के लिए ऊपर से 1 चम्मच देसी घी औ डालकर परोसे।