Lifestyle

Tips for Vegetable Production:- अपने गार्डन में लगा दें इन सब्जियों के बीज, ताकि ठंड में मिलें ताजी-हरी सब्जियां

Tips for Vegetable Production:- आजकर होम गार्डन, बालकनी गार्डन, टेरिस गार्डन का चलन है। वह इसलिए क्योंकि लोग ऑर्गेनिक सब्जियां खाना पसंद करते हैं। खुद अपने हाथ से पैदा की गई। मगर, मानसून के बाद क्या लगाना चाहिए, इसके जानना बेहद जरूरी है। पत्तेदार सब्जियां ज्यादा पौष्टिक होती हैं। अन्य सब्जियों की तुलना में इन्हें उगाना आसान होता है। हरी सब्जियां अपेक्षाकृत कम, ठंडे मौसम में उगाई जा सकती हैं।अगर आप अपने खुद के बगीचे में कम समय में सब्जियां उगाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

पालक को कैसे उगाएं
पालक भारत में सबसे लोकप्रिय पत्तेदार सब्जी है। पालक के पौधे तेजी से बढ़ते हैं, इन्हें उगाना आसान भी है। चलिए, अब बात करते हैं कि कैसे उगाएं पालक।

क्या करें?
सबसे पहले मिट्टी तैयार करें। बीज को मिट्टी में आधा इंच तक बोएं। बीजों के बीच 3 से 4 इंच का अंतर जरूर रखें। मिट्टी को हमेशा नम रखें, ताकि बीज को अच्छे से ग्रोथ मिले। पानी सुबह डालें, वह भी कम मात्रा में। पौधों को 2 से 3 इंच तक काटते रहें। अगर, पत्तियों में कोई कीट लग गया है तो उसे उखाड़कर अलग कर दें। 4-5 हफ्ते में कटाई की जा सकती है।

सरसों का साग कैसे उगाएं
सरसों के पत्तों को उनके तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। बीज बोने के 20 और 30 दिन में पत्तियां काटी जा सकती हैं। आप पत्तियों को पकने भी दे सकते हैं। इसके बाद उपयोग कर सकते हैं।

क्या करें?
सबसे पहले आप पॉटिंग मिक्स करें। इसके लिए आप 60 प्रतिशत साधारण मिट्टी, 20 प्रतिशत रेत और 20 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद लें। गमले में पॉटिंग मिक्स भरकर इसे ऐसी जगह पर रखें जहां धूप आती हो। अब आप गमले में सरसों के बीज डाल दें। ऊपर से हल्की-हल्की मिट्टी डालें। स्प्रिंकलर से पानी दें। कुछ ही दिनों में पत्तियां उगती हुई दिखाई देंगी।

माइक्रो ग्रीन्स को मिट्टी में कैसे उगाएं
ये बहुत ही अच्छा सब्जी है, यह आसानी से उग जाती है। इसे आपग्रो लाइट में उगा सकते हैं।

क्या करें?
तीन भाग कम्पोस्ट और एक भाग वरमीक्यूलाइट मिलाएं। मिश्रण में बीज डालें, ऊपर से हल्की मिट्टी का छिड़काव करें। पानी अच्छी तरह से डालें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। नमी बनी रहे तो इसमें हम प्लास्टिक बैग से कवर कर सकते हैं। जब बीज अंकुरित हो जाएं तो प्लास्टिक हटा दें। खरपतवारों को हटा दें। पौधों को पानी और खाद देना जारी रखें। जब पौधे 1-2 इंच लंबे हो जाएं तो कटाई कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *