इन्फोटेनमेंट

Bigg Boss Memories:-Bigg Boss से जुड़ी ये हस्तियां अब हमारे बीच नहीं रहीं, अब शेफाली जरीवाला भी शामिल

Bigg Boss Memories:-टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली ने सिर्फ 42 साल की उम्र में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। जब पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली का यूं अचानक जाना फैंस के लिए बहुत बड़ा सदमा है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस से जुड़े किसी कंटेस्टेंट का असमय निधन हुआ हो। इससे पहले भी कई सितारों ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला, जिन्होंने बिग बॉस 13 जीतकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी, उनका 2021 में 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

प्रत्युषा बनर्जी, जो टीवी शो ‘बालिका वधू’ से मशहूर हुई थीं और ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आई थीं, उन्होंने 2016 में सिर्फ 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था।

Bigg Boss Memories:-राजू श्रीवास्तव, जो अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों को हंसाते थे और ‘बिग बॉस 3’ का हिस्सा रह चुके थे, उन्होंने 2022 में 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ दिया।

xr:d:DAFJ1Ah88_0:2,j:33304609812,t:22082004

Bigg Boss Memories:-सोनाली फोगाट, जो ‘बिग बॉस 14’ में दिखी थीं, उनका भी 2022 में अचानक निधन हो गया था। वो एक मजबूत महिला नेता और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी थीं।

स्वामी ओम, जो बिग बॉस 10 में विवादों के कारण चर्चा में रहे, उनका 2021 में बीमारी के चलते निधन हुआ।

ब्रिटिश एक्ट्रेस जेड गुडी, जो ‘बिग बॉस 2’ में नजर आई थीं, उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उन्होंने 2009 में 27 साल की उम्र में इस बीमारी से हार मान ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *