CG News : जहरीले सांप के काटने से दो सगे भाई बहन की मौत, घर में पसरा मातम

CG News : मैनपुर में सर्पदंश से सगे भाई बहन की मौत हो गई है। मृतक अमलीपदर थाना क्षेत्र के धनोरा ग्राम के निवासी है। बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे, रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को काटने का अहसास होते ही नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटाशेष कुमार सर्प दंश से अंजान था, रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया।
ढाई बजे रात को जब दोनो बच्चो ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश फाख्ता हो गया। परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा ,दोनो मासूमों की मौत हो गई थी। वही देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है। जिसे गंभीर हालत में डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। आपको बता दे की बरसात के दिनो मे सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं,पिछले एक माह में सर्प दंश के 13 मामले आ चुके हैं।