हेल्दी इंडिया

ये आदतें उम्र के पहले आपको बना सकती हैं आपको बूढ़ा

कहते हैं की एक बार समय चला जाए तो वापस नहीं आता ये सच है परन्तु उस समय पे आपने जो खोया है उसे पाने की दुबारा कोशिश कर सकते हैं और हो सकता है वो आपको मिल जाये। लेकिन उम्र दुनिया की एक ऐसी चीज है, जिसे आप पैसे से नहीं खरीद सकते हैं या किसी इलाज के जरिए वापस नहीं पा सकते हैं। एक बार उम्र निकल गई तो वह निकल ही जाती है। हर व्यक्ति चाहता है की उसकी उम्र लम्बी हो पर इंसान की ही कुछ आदतें उन्हें नुकसान पंहुचा देती है। कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं जो उन्हें मौत के मुँह तक ले जाती हैं। खराब आदतें इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। खराब आदतों को अगर समय रहते बदला न जाए तो ये लाइफ में बुरा असर डालती हैं।

आज-कल मोबाइल और लैपटॉप चलाना बहुत ही आम बात है। लेकिन क्या आपको ये पता हैं की इनका ज्यादा इस्तेमाल आपकी उम्र पर असर डालता है। इसलिए आपको इन आदतों में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। सिर्फ काम के लिए ही इनका यूज़ करें।

वहीं अगर आप ज्यादा तला-भुना खाने के शौकीन है तो ये शौक आपको महगा पड़ सकता है। ऐसे लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। जिससे इनडायजेशन, गैस-एसिडिटी, कब्ज़, पेट में सूजन, कमजोर आंत, फूड प्वाइज़निंग जैसी बिमारियों हो सकती है।

अगर आप किसी भी तरह का नशा करते हैं तो यह आदत आपको खतरनाक अंजाम तक ले जा सकती है। स्मोकिंग, ड्रिंकिंग जैसी चींजो से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

दूसरी तरफ अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए आपको 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी है।

खाने में अगर आप ज्यादा नमक पसंद करते हैं तो कम कर दीजिए। ज्यादा नमक खाना आपके ब्लड प्रेसर लेवल को बढ़ा सकता है। ब्लड प्रेसर बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *