क्राइम

Crime News:-प्यार की शादी बनी जानलेवा! घर में घुसकर यूट्यूबर ‘चांदी मसूद’ की हत्या, साले पर गंभीर आरोप

Crime News:-हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर शेख महबूब उर्फ ‘चांदी मसूद’ की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गोलकोंडा क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साले को मुख्य आरोपी माना है और अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद महबूब अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। खतरे का अंदेशा होने पर वह तेजी से घर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर भी उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों और अन्य वस्तुओं से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।

Crime News:-पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शेख सोहेल, जो मृतक की पत्नी का भाई बताया जा रहा है, इस वारदात में शामिल हो सकता है। उसके साथ दो अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि महबूब ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। शादी के बाद दंपति को एक बच्चा भी हुआ था, लेकिन रिश्तों में खटास खत्म नहीं हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *