FIFA World Cup 2026:-WC 2026 में मेजबानों का जलवा: अमेरिका ने रचा इतिहास, कनाडा-बोस्निया की टक्कर रही बेनतीजा

FIFA World Cup 2026:-फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान देशों ने शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे दिन अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए। दूसरी ओर कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
READ MORE:- तालाब में दिखे 6 नन्हे ‘मेहमान’, नहाने पहुंचे लोगों के उड़ गए होश! वन विभाग ने तुरंत किया रेस्क्यू
अमेरिका ने लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में पैराग्वे को पूरी तरह दबाव में रखा। मैच के शुरुआती मिनटों में मिले आत्मघाती गोल से बढ़त बनाने वाली अमेरिकी टीम ने इसके बाद लगातार आक्रामक खेल दिखाया। स्टार खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया और टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में पैराग्वे ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन इंजरी टाइम में जियो रेयना के गोल ने अमेरिका की 4-1 की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। यह विश्व कप इतिहास में अमेरिका का सबसे बड़ा स्कोरिंग प्रदर्शन माना जा रहा है।

उधर टोरंटो में खेले गए मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कनाडा को कड़ी चुनौती दी। पहले हाफ में बोस्निया ने बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे हाफ में कनाडा के स्ट्राइकर साइल लारिन ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, मगर कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

FIFA World Cup 2026:-इस बार फीफा ने टूर्नामेंट का प्रारूप भी पूरी तरह बदल दिया है। अब 48 टीमें 12 समूहों में खेल रही हैं। ग्रुप चरण के बाद 32 टीमों का नया नॉकआउट राउंड होगा, जिसमें ग्रुप विजेता, रनर-अप और सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें जगह बनाएंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

भारत में फुटबॉल प्रेमी FIFA World Cup 2026 के मुकाबलों का प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जी5 प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।