IPL 2025 :- चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी; ये 11 खिलाडी उतरेंगें पिच पर

IPL 2025 :- आईपीएल के 18वें सीजन का 8वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। RCB +2.137 रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
READ MORE:- अमेरिका के ऑटो टैरिफ से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री पर नहीं होगा बड़ा असर: GTRI
पिच रिपोर्ट: चेपॉक स्टेडियम, जिसे एमए चिदंबरम स्टेडियम भी कहा जाता है, स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, जिससे बल्लेबाजों को चुनौती मिलती है। यहां अब तक 86 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 37 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 246/5 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।
चेपॉक में RCB का रिकॉर्ड: आरसीबी का चेपॉक में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। आखिरी बार उन्होंने 2008 में इस मैदान पर सीएसके को हराया था। दोनों टीमों के बीच चेपॉक में 9 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 8 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि आरसीबी सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
---|---|
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) | रजत पाटीदार (कप्तान) |
रचिन रवींद्र | विराट कोहली |
राहुल त्रिपाठी | फिलिप साल्ट |
दीपक हुडा | देवदत्त पडिक्कल |
सैम कुरेन | लियाम लिविंगस्टोन |
रवींद्र जडेजा | जितेश शर्मा (विकेटकीपर) |
एमएस धोनी (विकेटकीपर) | टिम डेविड |
रविचंद्रन अश्विन | क्रुणाल पंड्या |
नूर अहमद | भुवनेश्वर कुमार |
मथीशा पथिराना | जोश हेजलवुड |
खलील अहमद | यश दयाल |
इम्पैक्ट प्लेयर्स:
चेन्नई सुपर किंग्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: जानकारी उपलब्ध नहीं है।
प्रमुख आंकड़े:
दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबलों में से सीएसके ने 20 में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी ने 10 मैच जीते हैं, और एक मैच बेनतीजा रहा है।
चेपॉक स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ आरसीबी की आखिरी जीत 16 साल पहले, 2008 में हुई थी।