राजनीति

Morning News Brief:-10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना… लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ बयान पर मचा बवाल

Morning News Brief:-देश की राजनीति, संसद, न्यायपालिका और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच बुधवार (29 जुलाई) कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। लोकसभा ने कड़े प्रावधानों वाला पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पारित कर दिया। वहीं संसद में राहुल गांधी के एक बयान पर जोरदार हंगामा हुआ। चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पंजाब की अदालत ने जमानती वारंट जारी किया।

1. लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माना दोनों बढ़े

लोकसभा ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक-2026 ध्वनि मत से पारित कर दिया। सरकार का कहना है कि यह कानून प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित परीक्षा घोटालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

बिल की प्रमुख बातें:

  • पेपर लीक के दोषियों को अधिकतम 10 साल तक की जेल
  • अधिकतम ₹10 करोड़ तक जुर्माना
  • संगठित गिरोहों और संस्थानों पर भी कड़ी कार्रवाई
  • परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के प्रावधान

विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच लंबी चर्चा के बाद बिल पारित हुआ।


2. राहुल गांधी के ‘इडियट’ बयान पर संसद में भारी हंगामा

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में “इडियट” शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखी आपत्ति जताई। इस टिप्पणी को लेकर सदन में काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा।

हालांकि संसद की कार्यवाही जारी रही और अंततः बिल पारित कर दिया गया।


3. चीन में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, जून में 79 हजार नए मामले

चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून महीने में लगभग 79 हजार नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस बार ओमिक्रॉन का NB.1.8.1 वैरिएंट सबसे अधिक फैल रहा है।

हालांकि गंभीर मरीजों की संख्या सीमित है और मृत्यु दर भी कम है, लेकिन विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।


4. मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ जमानती वारंट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पंजाब के संगरूर की अदालत ने ₹15 हजार का जमानती वारंट जारी किया है।

मामला उनके एक पुराने बयान से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर पीएफआई और बजरंग दल की तुलना की गई थी। अदालत ने उन्हें 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।


Morning News Brief:-अन्य बड़ी खबरें

5. सोशल मीडिया पर तेज हुआ ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ नाम से डिजिटल अभियान तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में इस अभियान को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे हैं। अभियान से जुड़े लोग खुद को किसी राजनीतिक दल से अलग बताते हुए आरक्षण नीति में बदलाव की मांग कर रहे हैं।


6. पीएम मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा पर FIR

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा और उससे जुड़े वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कुछ सोशल मीडिया हैंडल और न्यूज पोर्टलों को नोटिस जारी कर जानकारी भी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *