देश-विदेश

Greenland Crisis:-स्विट्ज़रलैंड में तय होगा ग्रीनलैंड का भविष्य,ट्रम्प ने NATO प्रमुख को फोन कर बुलाई अहम बैठक;बोले– अमेरिका दुनिया की सबसे ताकतवर ताकत

Greenland Crisis:-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को NATO प्रमुख मार्क रुटे से फोन पर अहम बातचीत की। इस दौरान ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विवाद पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद यह तय किया गया कि इस मुद्दे पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस में सभी संबंधित पक्षों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
हालांकि, बैठक की तारीख अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ट्रम्प ने साफ कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी दोहराया कि

“दुनिया में शांति ताकत से ही कायम रहती है और अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है।”

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर एक नक्शा भी साझा किया, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Greenland Crisis:-NATO प्रमुख का निजी संदेश भी किया सार्वजनिक

फोन कॉल के बाद ट्रम्प ने NATO प्रमुख मार्क रुटे का एक निजी संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस संदेश में रुटे ने कहा कि—

  • ग्रीनलैंड मुद्दे पर आगे का रास्ता निकालने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं
  • वे जल्द ही ट्रम्प से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं
  • दावोस में दिए जाने वाले इंटरव्यू में वे सीरिया, गाजा और यूक्रेन में ट्रम्प की भूमिका का जिक्र करेंगे

ट्रम्प ने जवाब में कहा कि

“ग्रीनलैंड के मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है।”


Greenland Crisis:-ग्रीनलैंड में अमेरिका का सैन्य विमान तैनात

ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने वहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।

  • NORAD (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) का एक सैन्य विमान ग्रीनलैंड भेजा गया
  • यह विमान पिटुफिक स्पेस बेस पहुंचेगा
  • NORAD ने बताया कि यह तैनाती पहले से तय सैन्य अभ्यास का हिस्सा है
  • डेनमार्क और ग्रीनलैंड प्रशासन को इसकी पूर्व सूचना दी गई है

डेनमार्क ने भी बढ़ाई सैन्य तैनाती

ट्रम्प की ग्रीनलैंड को लेकर सख्त बयानबाज़ी के बाद डेनमार्क ने भी जवाबी कदम उठाए हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार—

  • डेनमार्क ने अतिरिक्त सैनिक और सैन्य उपकरण ग्रीनलैंड भेजे
  • सोमवार को कई सैन्य विमान ग्रीनलैंड पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *