राजनीति

Election 2024 : मतगणना से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, देश के चुनावी इतिहास ऐसा पहली बार……

Election 2024 : देश के लोकतंत्र के पर्व यानि लोकसभा चुनाव की मैराथन प्रक्रिया जो की 19 अप्रैल से शुरू हुई थी वो 1 जून को समाप्त हो गई। इसके साथ ही अब सभी की नज़र 4 जून को आने वाले इस चुनाव के नतीजों पर टिके है। लेकिन मतगणना के ठीक पहला चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज 3 जून को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। बता दे की अब तक प्रत्येक चरण के मतदान के बाद उप चुनाव आयुक्त मीडिया ब्रीफिंग करते थे। लेकिन इस बार मतदान के बाद ऐसा नहीं किया गया। देश के लोक सभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि चुनाव संपन होने के बाद व मतगणना के ठीक पहले चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा मीडिया को आमंत्रण पत्र भेज कर प्रेस कांफ्रेंस की सूचना दी गई है। इस आमंत्रण पत्र में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) पर आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी दी गई है।

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए है। सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को भरी बहुत मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में नरेंद्र मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। मीडिया में आ रहे एग्जिट पोल (exit poll) के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटें मिलती नज़र आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली 303 सीटों का आंकड़ा इस बार बढ़ सकता है।

Election 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *